हितेश्वर, प्रेम राज और बिरमा में मुकाबला

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के बाद अब कर्मचारियों की राजनीति गरमा गई है। 22 अगस्त को होने वाले गैर शिक्षक कर्मचारियों के चुनाव के लिए तीनों ही राजनीतिक संगठनों के समर्थित प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर और सभी शाखाओं में सभी ने दिन भर प्रचार किया।
इसके बाद तीनों ही संगठनों के प्रत्याशियों ने कर्मचारियों के घर पर दस्तक देकर अपने पक्ष में वोट मांगे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हितेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में प्रचार किया। उन्होंने सचिवालय भत्ते से लेकर विवि की आर्थिक स्थिति सुधारने का वायदा कर कर्मचारियों से वोट मांग रहे हैं। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष प्रेम राज की अध्यक्षता में वोट मांगे। उन्होंने विवि के बजट बढ़ाने से लेकर अन्य मांगें पूरी करवाने और कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन के समक्ष उठाकर राहत दिलाने का दावा किया।
वहीं, माकपा समर्थित पैनल ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिरमा चौहान की अध्यक्षता में वोट मांगे। उन्होंने कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता, विवि की आर्थिक स्थिति सुधारने, खाली पदों को भरने से लेकर अन्य मसलों को उठाते हुए प्रचार किया। मंगलवार और बुधवार को भी कर्मचारी पूरा दिन प्रचार में व्यस्त रहेंगे। इन चुनावों में 567 मतदाता वोट डालेंगे। 7 पदों के लिए 21 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं।

Related posts