
लुधियाना: फकीर हाथों की लकीरे बदल सकते है,वह भी अपनी भक्ति के दम पर, ऐसा कहना था जस्सिया रोड स्थित अमन पार्क में सांझा दरबार के महाराज जोनी जी महाराज का। संगतों को संबोधन करते हुए उन्होने कहा कि भगवान पैदा करता है,उसके बाद पीरों फकीरों के आर्शीवाद से इंसान वह स्नेह पा जाता है जो फकीर अपने श्ष्यि को देने के लिये भगवान से भी उनकी किसमत की लकीरे मिटाने व उसमें लाभ लिखने की सर्मथा रखते है।आज यहां पर एक भंडारे का आयोजन किया गया।
जहां पर गरीब परिवारों के लिये लंगर का अयोजन किया गया। इस उपरांत संगत को संबोधन करते जोनी जी महाराज ने कहा कि प्रभू को खोजना इस कदर है जैसे बच्चा स्कूल में शिक्षा गृहण करता है और बडा होने के बाद वह अपने धार्मिक गुरू से प्रभू सबंधी ज्ञान प्राप्त करता है,इस लिये सभी को अपने गुरू व प्रभू पर विश्वास करना चाहिये,अगर लोग दिले से भगवान व गुरू से मांगते है तो वह उनकी सभी मूंह मांगी सभी प्राथनाओं को हल कर देते है।
लोगों को भगवान से मांगना ही नही आता,वह सिरफ गुरू ही बता सकता है कि प्रभू अथवा फकीरों से मांगने की विधि क्या है,इस लिये सबसे पहले अपने गुरू को पूजे और उसके बाद भगवान से मांगना सीखें। उन्होने बताया कि सांझा दरबार का मतलब किसी धर्म से नही बल्कि यह दरबार सर्व धर्म का उपदेश देता है,जिसके निर्माण के लिये कार सेवा भी जारी है तांकि प्रत्येक धर्म के लोग यहां आकर अपने परमपिता व दुनियावी दुख दर्द भी दूर कर सके। इस अवसर पर भंडारे में शब्द गायन तथा भेंटे भी गायकों ने गाकर संगत को मंत्रमुगध किया।
