
पंचकूला: 3 वर्षीय बच्ची से पहले बलात्कार और फिर गला घोंटकर कत्ल करने वाला आरोपी मासूम का सोतैला बाप निकला। पंचकूला पुलिस ने यह कृत्य करने वाले बाप को काबू कर लिया है व आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि उसकी दूसरी बीवी उसकी पहली बीवी के 2 बच्चों संग दुव्र्यवहार करती थी। इस कारण उसने दूसरी बीवी की 2 बच्चियों में से छोटी वाली पर गुस्सा निकालते हुए उसे हवस शिकार बना डाला और हत्या कर दी।
कमिश्नर राजबीर देसवाल ने डी.सी.पी. अश्विन शैनवी और ए.सी.पी. कृष्ण कुमार की मौजूदगी में सैक्टर-14 थाने में प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि शनिवार शाम पुलिस को सैक्टर-5 की सब्जी मंडी से सटे सुनसान क्षेत्र में करीब 3 वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआथा, जिसका गला घोंटने के बाद वहां फैंका था।
बच्ची की पहचान मौलीजागरां की हिना के तौर पर हुई थी। बच्ची की मैडीकल रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया था कि बच्ची से पहले रेप किया गया और फिर उसका कत्ल किया गया। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था परंतु पुलिस को उस वक्त से बच्ची के पिता पर शक होने शुरू हो गया था जब पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए बच्ची के पिता इकराम अहमद उर्फ सलमान को शव दिखाया तो शव को देख थोड़ी ही देर देखने के बाद कहा कि यह उसकी ही बच्ची का है।
सौतले बाप के कारण भी हुआ शक
पुलिस को पता चला कि इकराम अहमद की पहली पत्नी शब्बो की करीब 6 माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने पीछे 7 वर्षीय लड़का और 5 वर्षीय लड़की छोड़ गई थी। बीवी की मौत के 4 माह बाद ही इकराम अहमद ने फूल नामक महिला से शादी कर ली। फूल की भी दूसरी शादी थी और उसके पहले पति ने आत्महत्या कर ली थी। फूल अपने साथ करीब 4 एवं 3 वर्षीय 2 बच्चियों साहिबा और हिना को लेकर आई थी।
पहली पत्नी के बच्चों संग करती थी दुव्र्यवहार
राजबीर देसवाल ने बताया कि इकराम अहमद द्वारा पुलिस को बताया गया कि रविवार सुबह घर से वह ड्यूटी के लिए पंचकूला गया था, परंतु पुलिस को पता चला कि वह पिछले 3 दिन से नौकरी पर ही नहीं जा रहा था। उसके झूठ को पकडऩे के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की टावर लोकेशन पता की तो वह जीरकपुर, राजपुरा, सैक्टर-1 व सैक्टर-5 की ही निकली। जहां बच्ची का शव मिला था।
पुलिस ने जब थोड़ी सी कड़ी पूछताछ की तो सौतेले बाप ने गुनाह कबूलते हुएकहा कि उसकी दूसरी बीवी शब्बो उसकी पहली पत्नी के बच्चों से दुव्र्यवहार करती थी। इस कारण वह पिछले 3 दिनों से पत्नी को सबक सीखाने और बदला लेने के लिए बच्ची से वारदात की योजना बना रहा था। कमिश्नर के अनुसार सुबह वह बच्ची को नमकीन दिलवाकर घर से चुपचाप बिना किसी को बताए मौलीजागरां से ऑटो में बिठाकर पहले जीरकपुर पहुंचा और जीरकपुर से टाटा मैजिक में सवार होकर राजपुरा ग या।
इकराम ने बताया कि उसने सोच लिया था कि वह बच्ची से पहले रेप करेगा फिर उसे मौत के घाट उतार देगा। गला घोंटने के लिए इकराम साथ में कपड़े के टुकड़े ले गया था। जब राजपुरा में भी उसे जगह नहीं मिली तो वह वापिस पंचकूला आ गया और सैक्टर-1 सूरज सिनेमा के पीछे घनी झाडिय़ों में दोपहर को उसने पहले बच्ची से रेप किया फिर उसका कत्ल कर दिया। फिर वहां से उसे रिक्शा पर ले जाकर सैक्टर-5 बेल विस्टा चौंक पर उतर गया और फिर हैफड के पीछे सब्जी मंडी वाली सुनसान जगह पर उसे फैंक दिया और खुद मौलीजागरां चौकी जाकर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
राजबीर देसवाल ने बताया कि ए.सी.पी. कृष्ण कुमार हुड्डा और थाना प्रभारी मुकेश की अगुवाई में पुलिस की 4 टीमों ने वारदात को सुलझा लिया।शव दफनाने के बाद इकराम अहमद को गिरफ्तार कर धारा-302 का मामला तो दर्ज कर लिया और सुबह पोस्टमार्टम की पुष्टि होने के बाद धारा-376 भी लगा दी। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
