
कपकोट। सुमगढ़ स्थित शिशु मंदिर में 2010 में हुई त्रासदी के शिकार 18 बच्चों को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में पौधरोपण और शांति पाठ किया गया।
18 अगस्त 2010 को सुमगढ़ स्थित शिशु मंदिर में भूस्खलन के कारण 18 बच्चों की जानें चली गईं थीं। इस हादसे की बरसी पर हर साल शिशु मंदिर स्थित स्मारक पर कार्यक्रम होते हैं। रविवार को विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, जिलाधिकारी बीएस मनराल सहित कई लोगों ने वहां जाकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने रिंगाल के पौधे रोपे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, लोनिवि के अधिशासी अभियंता सीएस नेेगी, प्रधानाचार्य बालक सिंह भंडारी, सुमगढ़ के प्रधान प्रताप राम, पूर्व प्रधान राम चंद्र जोशी, कपकोट नगर पंचायत सदस्य गिरीश जोशी, गणेश उपाध्याय, मोहन सिंह टाकुली, भगवत कोरंगा आदि उपस्थित थे।
