माओवाद और नक्सलवाद देश के लिए खतरा

पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हो गया। शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश बनकोटी ने किया। कहा कि माओवाद और नक्सलवाद देश के लिए खतरा है। इससे निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में उनकी गतिविधियाें पर निरंतर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देकर समाज की तरक्की के साथ संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया।
विभाग प्रमुख प्रदीप जोशी, सह संयोजक विपिन जोशी, सचिन बोरा ने छात्रसंघ चुनावों में कामयाबी के लिए छात्र हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की नसीहत दी। नगर में 3000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। अभ्यास वर्ग में नगर संगठन मंत्री संतोष जोशी, कुंदन बोरा, पीयूष अवस्थी, राहुल बिष्ट, नीरज सिंह, हेमंत रावत, जगदीश धामी, लोकेंद्र भंडारी, विजय प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनीष सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

Related posts