
नई टिहरी। जनतंत्र मोर्चा की बैठक में समाज सेवी अन्ना हजारे के आंदोलन को सफल बनाने और ईमानदार लोगों को संसद में भेजने की जरूरत पर बल दिया गया।
बौराड़ी में आयोजित जनतंत्र मोर्चा की बैठक मेें नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं, साब सिंह सजवाण और सुशील बहुगुणा ने कहा कि जनता की सीधी भागीदारी राजनीति में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोर्चे से जुड़ने वाला कोई व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं होना चाहिए। संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक में पालिकाध्यक्ष उमेश गुसाईं को तदर्थ जिला संयोजक और सुशील बहुगुणा को सहसंयोजक बनाया गया। जबकि देवी प्रसाद बसलियाल नरेंद्रनगर, गबर सिंह कठैत को भिलंगना, सुंदर सिंह रावत को प्रतापनगर ब्लॉक का संयोेजक और साब सिंह को सहमीडिया संयोजक बनाया गया है। मोर्चे की अगली बैठक 25 अगस्त को पालिका सभागार बौराड़ी में आहूत करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महिपाल नेगी, अनुराग पंत, सुनील बधानी, कमल सिंह महर, सीपी डबराल आदि मौजूद थ्रे।
