
काशीपुर। विधिक शिविर में आए लोगों को कानून की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
रविवार को तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लायंस क्लब काशीपुर सीटी द्वारा दुर्गा कालोनी स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में विशाल विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज संगीता रानी व क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान सिविल जज संगीता रानी ने कहा कि विधि जानकारी से समाज साक्षर होता है। और अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग होता है। विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश आर्य ने बाल श्रम के कानून के विषय में बताया। अधिवक्ता उमेश जोशी ने एक्सीडेंट क्लेम की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने भ्रष्टाचार संबंधी कानूनी से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी ने भी कानून के बारे में लोगों को बताया। अधिवक्ता संदीप सहगल ने कहा कि कानूनी जानकारी हर इंसान का अधिकार है। बस इसे समझने की आवश्यकता होती है। शिविर के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर तहसीलदार गौरव चटवाल, स्वतंत्र मेहरोत्रा, जसपाल चड्ढा, जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, आरएस नेगी, डीपी जुयाल, वीवी भट्ट, सुखविंदर सिंह, बीसी हरबोला, कैलाश प्रजापति, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
