खेलों को 24 करोड़ बजट का प्रावधान : पूर्ण

पधर (मंडी)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने विशेष बजट का प्रावधान किया है। स्कूलों में खेदकूद प्रतियोगिता के आयोजन को 24 करोड़ के सालाना बजट का प्रावधान रखा है और प्रारंभिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता को अनिवार्य बनाया है। रविवार को सीसे स्कूल कटिंडी में सदर जोन की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा का भी स्कूलों में विशेष महत्व है। कहा कि कौल सिंह ठाकुर ने लांझणू उठाऊ पेयजल योजना के लिए 35 लाख मंजूर किए हैं, जिनके टेंडर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने स्कूल की सुरक्षा दीवार के लिए दो लाख, डेस्क के लिए 50 हजार, कटिंडी सामुदायिक भवन के लिए एक लाख, कासला मंदिर में सराय के लिए एक लाख, लांझणू सड़क के लिए एक लाख जिप निधि से मंजूर किए हैं। उन्हाेंने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 3100 रुपये की राशि दी। प्रधानाचार्य सुशील अरोड़ा, जिला महासचिव मनोहर चंद ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शंकरदास, भागीरथ सकलानी, हीरा लाल, लाल सिंह, बीडीसी निर्जला देवी, मनरेगा जिला अध्यक्ष जीवानंद पुजारी, तुला राम, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, गोबिंद राम, हरीश यादव, कमांद के प्रधान मोहम्मद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। खेल स्पर्धा में 30 स्कूलों के लगभग 300 छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

Related posts