
पंडोह (मंडी)। सदर विधानसभा क्षेत्र की पंडोह पंचायत के सकरैणी गांव की 42 वर्षीय कांता देवी पत्नी हेमराज की अपने घर के लेंटर से गिर गई। गंभीर रूप से घायल कांता देवी को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांता देवी वीरवार शाम को अपने एक मंजिला मकान के लेंटर पर कुर्सी पर बैठी थी कि अचानक गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। घरवालों ने तुरंत उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफ र कर दिया। शनिवार को पीजीआई में उपचार के दौरान कांता की मौत हो गई। कांता के दो बेटे हैं।
पंचायत प्रधान नरेश शर्मा, अनुसूचित जाति सुधार समिति पंडोह के प्रधान बालक राम, उपप्रधान मनमोहन सिंह, सयोगी पंचायत के प्रधान नरेंद्र वैद्य, जागर पंचायत की प्रधान मीरा गुप्ता, पूर्व प्रधान खेम चंद, उषा चौहान, बीडीसी सदस्य दिवान चंद और स्थानीय लोगों ने कांता देवी की अकस्मात मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।
