संजय बने धौलाधार रोटरी क्लब के अध्यक्ष

पालमपुर (कांगड़ा)। धौलाधार रोटरी क्लब पालमपुर ने शनिवार रात इंस्टालेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें रोटरी 3070 के पूर्व गवर्नर रोटेरियन विनोद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में संजय राठौर को नया अध्यक्ष व डा. अरविंद शर्मा को सचिव बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय राठौर तथा सचिव अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद शर्मा ने मंच संचालन किया तथा धौलाधार रोटरी क्लब के चार्टर्ड अध्यक्ष वाईआर बख्शी ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर रोटरी क्लब मेन पालमपुर के अध्यक्ष एसएस नारंग, सचिव संजीव बाघला, सुनील नागपाल, विनय शर्मा, आरके शर्मा, सचिन वर्मा, डा. विपन कटोच, डा. विनय महाजन, डीएफओ केके गुप्ता, कमल सूद, करण शर्मा, संजय खेर, वैभव, महिंद्र पटियाल, विनोद जलाली समेत कई रोटेरियन तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्लब में हुए नए सदस्य शामिल
समारोह में 15 नए सदस्य घनश्याम शर्मा, इंजीनियर एसके शर्मा, इंजीनियर ओपी शर्मा, विशाल राणा, अधिवक्ता अनिल लोहिया, पुन्नू राम, यशपाल जैन, राज कुमार, नरेंद्र सांख्यान, बीएस नंदा, संजय व्यास, सावन ग्रोवर, अश्वनी शर्मा, अधिवक्ता मनोज शर्मा तथा अभय कटोच को शामिल किया गया।

Related posts