
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने शनिवार को तिलवाड़ा में पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का पुतला फूंका।
इस मौके पर वक्ताआें ने कहा कि आपदा में सामंजस्य बनाने के बजाए भाजपा नेता राहत कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं। राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य कर रही है। कांग्रेस के जिला महामंत्री मान सिंह जगवाण ने युद्धवीर हत्याकांड को राजनैतिक रंग देने पर रोष जताया। शिशुपाल सिंह, शांति भट्ट, केदार सिंह कंडारी, विकास जगवाण, हैपी असवाल, मासूम खान, कमल सिंह और बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
