
श्रीगनर। अलकनंदा के कटाव से खोखली हुई चौरास पुल की नींव का ट्रीटमेंट आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने शुरू तो कर दिया है लेकिन दो ही मजदूर ट्रीटमेंट कार्य में लगाए गए हैं। जबकि लोनिवि महीने भर के भीतर ट्रीटमेंट कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है।
अलकनंदा के कटाव से खोखली हुई चौरास पुल की नींव का ट्रीटमेंट का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। पुल की नींव के ट्रीटमेंट के लिए छात्र संगठन एबीवीपी ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। गढ़वाल विवि के भूगर्भशास्त्री प्रो. एमपीएस बिष्ट ने कहा कि एबिटमेंट किसी भी पुल का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। इसलिए इसका जल्द से जल्द ट्रीटमेंट किया जाना आवश्यक था। विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक नीरज ध्यानी ने ट्रीटमेंट कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर की है।
चौरास पुल का ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रीटमेंट में आरसीसी की जेकेटिंग व पीसी ब्लाक बनाए जाएंगे। कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। – आरके असवाल, सहायक अभियंता लोनिवि श्रीनगर
