झील में 55 सेमी कम हुआ जल स्तर

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जल स्तर में 55 सेमी की कमी आ गई है। बारिश थमने के बाद भागीरथी और भिलंगना का जल स्तर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। शनिवार को झील का जल स्तर 818.75 आरएल मीटर दर्ज किया गया ।
शुक्रवार को टिहरी झील का जलस्तर 819.30 आरएल मीटर था जो शनिवार को 55 सेमी कम हो गया। शनिवार को झील का जल स्तर घटकर 818.75 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। भिंलगना और भागीरथी से शनिवार को 1200 क्यूमेक्स पानी आया। दोनों नदियों में 900 क्यूमेक्स पानी आया। शनिवार को भी टिहरी बांध से 1170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इनमें 580 क्यूमेक्स पावर हाउस व 600 क्यूमेक्स स्पिलवे से छोड़ा गया। स्पिलवे से पिछले कई दिनों से 600 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है।

Related posts