
गोपेश्वर। नियुक्ति की मांग को लेकर आउट सोर्सिंग कार्मिक संघ चमोली ने शनिवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रखा। भाकपा के राज्य सचिव आनंद सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, यूकेडी जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सती, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह रावत, दिनेश जोशी ने भी मौके पर पहुंचकर कार्मिकों को समर्थन दिया। संघ के अध्यक्ष जगत सिंह राणा ने कहा कि यदि शीघ्र सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर भगवती पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, ममता, रेखा, देवेंद्र सिंह रावत, देवी लाल, धन सिंह आदि मौजूद थे।
