विशेष पूजन के साथ देवीधुरा मेला शुरू

देवीधुरा। मां वज्र बाराही के विशेष पूजन के साथ शनिवार से देवीधुरा का ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। 21 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बग्वाल खेली जाएगी। यही इस मेले का मुख्य आकर्षण भी होता है।
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि देवीधुरा मेले की अपनी पहचान रही है। आने वाले समय में मेला क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ताकि मेले के सहारे पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मेले के आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री कुंजवाल के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता और पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री, प्राचार्य बीसी जोशी के संचालन में हुए समारोह में चार खाम, सात थोकों की ओर से लाल सिंह चम्याल, त्रिलोक बिष्ट, बद्री सिंह, गंगा सिंह, वीरेंद्र लमगड़िया, मेला संयोजक विनोद गड़कोटी, चेतन भैय्या आदि ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक एलएस लमगड़िया ने श्री कुंजवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम, मार्चपास्ट और कलशयात्रा निकाली। उद्घाटन के समय डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसपी केएस नगन्याल, मेला मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मेलाधिकारी जेपी आर्या, सीओ पीएस पांगती, मेला पुलिस प्रभारी प्रभात कुमार भगीरथ भट्ट, खीमानंद बिनवाल, जगदीश सिंग्वाल, मोहन सिंह बिष्ट, शेर सिंह नौलिया, खजान पांडेय, दिनेश कुंजवाल, एमएस माहरा, महेंद्र मेर, गौरव सिंग्वाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Related posts