
काशीपुर। एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ उसके और उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम सहसपुरी (ठाकुरद्वारा) मुरादाबाद यूपी निवासी रमजान हुसैन पुत्र शबीर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा बताया कि उसकी पुत्री का अपने पति राजपुर जसपुर निवासी अबरार हुसैन पुत्र अनवार हुसैन से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वह बीती 14 अगस्त को वह कोर्ट के काम से आए हुए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तब अबरार, अनवार हुसैन पुत्र कलुवा, वसीम अहमद पुत्र इसरार हुसैन व महशर जहां पुत्री मोहम्मद अहमद ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
