आतंकी टुंडा ने उगले कई राज, कहा दाऊद को 26/11 हमले की खबर थी

आतंकी टुंडा ने उगले कई राज, कहा दाऊद को 26/11 हमले की खबर थी

नई दिल्ली: माफिया सरगना दाऊद इब्रहीम और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के करीबी खूंखार आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा से आज भी पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस के साथ एनआईए भी टुंडा से सवाल किए। आज टुंडा ने कई पुलिस के सामने कई राज उगले। टुंडा ने पुलिस को बताया कि दाऊद को हाफिज सईद से उसने मिलवाया था। पूछताछ में टुंडा ने बताया कि दाऊद को 26/11 हमले की खबर थी।

सूत्रों के अनुसार टुंडा ने बताया कि POK के टेरर केंप में हाफिज जाता है और दाऊद पर ISI का कड़ा पहरा है। बब्बर सिंह बाधवा पर पुलिस ने सवाल किया तो उसने कहा कि कई लोगो को बब्बर सिंह ने ट्रेनिंग दी है। टुंडा ने माना कि 2002 के बाद फर्जी करेंसी में वह खुद शामिल था। दाऊद पर पूछने पर टुंडा ने कहा कि पाकिस्तान की सेना दाउद को बहुत चाहती है। और इंडियन मुजाहिदीन का चीफ आमिर रजा पाकिस्तान में है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत-नेपाल सीमा से आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया था। आतंकवादी टुंडा 3 दिन की पुलिस रिमांड पर है। टुंडा की गिरफ्तारी उस समय हुई जब एक खाड़ी देश ने उसे अपने यहां से वापस भेज दिया। टुंडा पर दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में हुए 40 बम धमाकों में शामिल होने का आरोप है।

Related posts