
पधर (मंडी)। केंद्रीय छात्र संगठन के चुनाव परिणाम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के गृह हलके द्रंग स्थित नारला महाविद्यालय में एनएसयूआई ने पूरे पैनल पर परचम फहराया। अध्यक्ष पद से लेकर कक्षा प्रतिनिधि के सभी पदों पर एनएसयूआई ने एबीवीपी को मात दी। कुल 237 मतदाताओं में से 226 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के लेख राम को 135 और एबीवीपी के संजय कुमार को 91 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पद एनएसयूआई के अनिल कुमार को 144 मत और एबीवीपी की सपना को 82 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर एनएसयूआई की धारी देवी को 134 और एबीवीपी के संजय कुमार को 91 मत तथा सह सचिव पद पर एनएसयूआई के मुकेश कुमार को 133, एबीवीपी के राजेश कुमार को 92 मत प्राप्त हुए। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने एनएसयूआई को जीत पर बधाई दी। द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया अपनी कार्यकारिणी के साथ पैनल को बधाई देने पहुंचे।
