
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा और लंबाथाच कॉलेज में पैनल की चारों सीटों पर एबीवीपी ने अपना परचम फहराया। दोनों कालेजों में जीत कर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस निकालकर जशभन मनाया।
बासा कालेज में पिछले साल की भांति इस बार भी एबीवीपी पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही है। बासा में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हेमंत कुमार ने 395 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआई के हिविंद्र को 365 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ऊषमा को 423 और एनएसयूआई की भारती वर्मा को 334 वोट मिले। सचिव पद पर एबीवीपी के भविश कुमार को 414 और एनएसयूआई के विकास को 342 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर हंसा कुमारी को 400 और एनएसयूआई की अंजू कुमारी को 350 वोट पड़े।
लंबाथाच कॉलेज में भी एबीवीपी का पूरा पैनल विजयी हुआ। होशियार सिंह ने 115 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। जबकि उपाध्यक्ष गीता को 106, सचिव योगराज को 105 और संयुक्त सचिव किरण शर्मा ने 110 मत लेकर जीत दर्ज की। एबीवीपी की दोनों कॉलेजों में धमाकेदार जीत से एनएसयूआई छात्रों को मायूसी का सामना करना पड़ा। एबीवीपी के विजयी पैनलों को स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी बधाई दी। बासा कालेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गोहर से चैलचौक तक विजयी रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की।
