मिड-डे-मील वर्करों की रैली 14 सितंबर को

मंडी। मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर सीटू की ओर से 14 सितंबर को मंडी में रैली एवं राज्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन सीटू मंडी जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देने, न्यूनतम वेतन डेढ़ सौ रुपये दैनिक देने, राशन एवं गैस की नियमित सप्लाई देने, प्रत्येक स्कूल में दो कार्यकर्ता नियुक्त करने एवं पहले से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की छंटनी न करने के लिए 14 सितंबर 2013 को मंडी में रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं का राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा अपनाई जा रही मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 25 सितंबर, 2013 को मंडी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विदेशी पूंजी के सीधे निवेश के लिए दरवाजे खोले जा रहे हैं और सार्वजनिक उद्योगों को भी उनके हवाले किया जा रहा हैं। जिसके खिलाफ सभी मजदूर संगठन 12 दिसंबर 2013 को संसद का घेराव करेंगे। आंगनबाड़ी यूनियन का जिला सम्मेलन 8 सितंबर को मंडी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह के अलावा उपप्रधान परस राम, रविकांत, इंदिरा ठाकुर, टेक सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, सह सचिव नरेश कुमार, जगदीश ठाकुर, छब्बी राम, सुमित्रा ठाकुर, राजकुमारी, कोषाध्यक्ष गुरुदास वर्मा, सदस्य सुरेंद्र कुमार, राकेश राका, माली राम, ओमप्रकाश, रवि मंडयाल, हिमेंद्री, लजा, शमशेेर सिंह, प्रकाश ठाकुर, राजन कुमार, नारायण सिंह, राज कुमार, लाल सिंह, कृष्णा देवी, मनिंद्र सिंह सहित 35 सदस्यों ने भाग लिया।

Related posts