पांच साल बाद एनएसयूआई की क्लीन स्वीप

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में एनएसयूआई ने छह साल बाद क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले एनएसयूआई ने रीजनल सेंटर में 2007 और 2008 में चारों सीटों पर कब्जा जमाया था। जबकि 2009 में एबीवीपी के विशाल नैहरिया ने अध्यक्ष पद और पूजा ने महासचिव पद पर जीत हासिल की थी और एनएसयूआई को केवल उपाध्यक्ष और सह सचिव पद ही मिल सका था। 2010 में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद जीता था और बाकी सभी सीटें हार दी थीं।
011 में एबीवीपी ने क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में क्लीन स्वीप किया था। 2012 के चुनावों में एनएसयूआई ने केवल अध्यक्ष पद ही जीता था और इस बार में एनएसयूआई ने पांच साल के बाद चारों सीटों पर कब्जा जमा कर क्लीन स्वीप किया है। रीजनल सेंटर में इस बार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अनुज कुमार ने 327 वोट हासिल कर एबीवीपी के आंचल रणौत को 87 मतों से हराया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के मनवीर पठानिया ने 314 वोट हासिल कर एबीवीपी की शिवानी को 62 मतों से हराया। महासचिव पद पर एनएसयूआई की प्रियांशी ने 306 वोट हासिल कर एबीवीपी के नितेश कुमार को 45 वोटों से हराया। सह सचिव पद पर एनएसयूआई की आकांक्षा ने 316 वोट हासिल कर एबीवीपी के अरुण शर्मा को 65 वोट से हराया है।

Related posts