रामपुर में एनएसयूआई की वापसी

रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर में एनएसयूआई ने चारों सीटें जीतकर जबरदस्त वापसी की। यहां एसएफआई और एबीवीपी को एक भी सीट नहीं मिली है। केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव में रामपुर कालेज में 2600 में से 1487 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले। इनमें से तीनों सीटों पर 65 वोट अवैध पाए गए। तीन बजे गिनती शुरू हुई और शाम साढ़े पांच बजे के करीब प्राचार्य डा. शंकर भगत नेगी ने परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल सोनी ने 662 मत लेकर जीत दर्ज की। एबीवीपी की रेश्मा 408 मत लेकर दूसरे और एसएफआई के गुरदेव 403 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर एनएसयूआई के लीला चंद ने 642 मत लेकर विजय हासिल की। एबीवीपी के अशोक पालसरा को 456 और एसएफआई की निशा देवी को 376 वोट पड़े। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मोनिका देवी 615 मत लेकर विजयी रही। एबीवीपी की सपना नेगी को 430 और एसएफआई के मुकेश को 420 वोट पड़े। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की अर्चना कंवर ने 667 मत लेकर जीत दर्ज की। एबीवीपी के तरुण कुमार ने 462 मत लेकर द्वितीय और एसएफआई के उपेंद्र मेहता 342 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष से दीक्षा, हर्षा, रिचा, त्रिशला, बीए द्वितीय से भुवनेश्वरी, नरोत्तम, रामनीत, उषा किरण, बीए तृतीय से रिंका देवी, रीता कुमारी, बीकॉम प्रथम वर्ष से शिवाली, द्वितीय वर्ष से नरेश, तृतीय वर्ष अनीता कुमारी, बीएससी प्रथम वर्ष से दुर्गा और बीएससी द्वितीय से रजत, बीसीए से विजय सीआर चुने गए हैं। चुनाव जीते विभागीय प्रतिनिधियों में एमए अर्थशास्त्र से मीनाक्षी देवी, अंग्रेजी से नीतीश भलूनी शामिल हैं। परिणाम आने के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कालेज से लेकर रामपुर बाजार तक उम्मीदवारों के साथ विजयी जुलूस निकाला।

Related posts