बुजुर्ग सिख की लड़की ने की लात-घूंसों से पिटाई, चेहरे पर थूका

बुजुर्ग सिख की लड़की ने की लात-घूंसों से पिटाई, चेहरे पर थूका

लंदन: लंदन के कवेंट्री सिटी सेंटर के पास इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक बदमाश लड़की ने 80 साल के बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई की और उसको नीचे गिरा दिया, जिसके बाद बुजुर्ग की पगड़ी भी खुल गई। इसके बाद लड़की ने घटिया हरकत करते हुए बुजुर्ग आदमी के चेहरे पर थूक दिया। हैरानी वाली बात यह है कि जब लड़की बुजर्ग को पीट रही थी तो उसके बाद 3 आदमी वहां खड़े थे पर किसी ने भी उस बुजुर्ग को बचाने की कोशिश नहीं की।

माना जा रहा है कि वो आदमी लड़की के साथी थे और उसके साथ ही आए थे। जब लड़की बुजुर्ग को पीट रही थी तो साथ ही खड़े एक आदमी ने सारी विडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाल दी। जिसके बाद हजारों लोगों ने उस विडियों की निंदा करते हुए आरोपियों के पकड़े जाने की मांग की। पुलिस इस बेहूदा हरकत को गंभीरता से लेते लड़की की तलाश कर रही है।

Related posts