
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको सिटी में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिससे कई इमारतों को खाली कराना पड़ा। हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग से मिली प्रांरभिक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केन्द्र मैक्सिको सिटी से दक्षिण में 350 किलोमीटर दूर था। मैक्सिको सिटी के मेयर मिगुएल एंजेल मेनकेरा ने ट्टिवटर पर बताया कि भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पड़ोसी प्रांत रोमा में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 20 सेंकेण्ड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अर्थ व्यापार मंत्रालय को खाली करा लिया गया है।
