
मेलबर्न: भारतीय मूल की एक महिला अपने पूर्व प्रेमी की मंगेतर की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में आरोपित की गई है।
मनीषा पटेल (30) ने पिछले महीने सिडनी में कथित तौर पर पूर्वी जोशी (28) के पेट में कई बार चाकू से वार कर उसकी जान ले ली थी।
मनीषा को सिडनी के गिरावीन में बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। एक आस्ट्रेलियाई अदालत ने उसकी जमानत याचिका नामंजूर कर दी है।
