
नाचनी। थल-मुनस्यारी सड़क साढ़े तेरह घंटे तक बंद रही। आए दिन बंद हो रही सड़क में यातायात संचालन मुश्किल भरा हो गया है। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे रातीगाड़ में भारी मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई थी। लोनिवि शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे सड़क से मलबा हटा पाया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस स्थान पर जमीन दरकने से दिन में कई सड़क बंद हो रही है। लोनिवि काडोजर दिनभर सड़क खोलने में लगा रहता है। इलाके के लोगों ने जमीन को दरकने से रोकने के लिए वायरक्रेट लगाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को नाचनी क्षेत्र में 41.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
