सेंटजोसेफ ने जीती स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता

नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड ब्वायज के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ कालेज ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को 4-3 से हराकर जीत लिया। निर्णय पेनाल्टी शॉट के जरिये हुए। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि नैनीताल बैक के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने ट्रॉफी प्रदान की।
विजय टीम की ओर से हरजाप ढिल्लन, ध्रुव रौतेला, कुशाग्र उप्रेती व दिगविजय जबकि पराजित टीम की ओर से भावेश, राहुल, व श्रींद्र ने एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक मो. अयूब, मनोज कुमार व ललित थे।
प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही पार्वती प्रेमा सरस्वती विहार और चौथे स्थान पर रही लेक इंटरनेशनल भीमताल की टीम को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार लेक इंटरनेशनल भीमताल के हर्षित जोशी, सर्वश्रेष्ट डिफेंडर का भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के सौम्य और फारवर्ड का पुरस्कार सेंट जोसेफ के ध्रुव रौतेला को दिया गया। फेयर प्लेयर की ट्रॉफी सनवाल स्कूल को दी गई। दुआ स्पेशल सेंट जोसेफ के हर्षित, सीआरएसटी के निखिल, सनवाल के योगेश भंडारी व सेंट जोसेफ के कुशाग्र उप्रेती ने जीता।
समापन मौके पर डीएसए के महासचिव राजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व महासचिव गंगा प्रसाद साह, जीएल साह सीआरएसटी ओल्ड ब्वाइज के अध्यक्ष प्रवीण साह, सचिव जगदीश लोहनी, उपसचिव मुकेश जोशी, सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य पीटर इमैन्युअल, बीएसएसवी के पूरन सिंह बिष्ट, कूर्मांचल बैंक अध्यक्ष अलोक साह, डा.ललित तिवारी, खीमराज बिष्ट, भुवन बिष्ट, इंद्र लाल साह, डा. मनोज बिष्ट, गोविंद बोरा, देवेंद्र ढैला, जगदीश बवाड़ी समेत खेलप्रेमी मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

Related posts