
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ खैरी मार्ग सड़क किनारे हुए भूस्खलन काफी नुकसान हुआ है। भूस्खलन से जहां व्यक्ति की दो दुकानें ढह गई। वहीं कई ग्रामीणों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। ग्रामीणों ने इतना बड़ा हादसा उपमंडल मुख्यालय के समीप होने के बावजूद भी बड़ा प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचने पर रोष जताया है।
वीरवार को सड़क के काटे गए प्लाट के पीछे से भूस्खलन हो जाने रमेश कुमार की दो दुकानें दब गई। जबकि संजीव वर्मा के निर्माणाधीन मकान पर भी भूस्खलन से नुकसान पहुंचा। उसके मकान के पिल्लर टूट गए। सड़क के नीचे रतन कश्यप के मकान में भी पत्थर चले गए जिससे उनका शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोगों को लाखों का नुकसान हो गया। बारिश के चलते अभी भी भारी भूस्खलन का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग उठाई है कि प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही भूस्खलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। स्थानीय पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। हल्का पटवारी सलीम खान ने बताया कि भुस्खलन के चलते काफी नुकसान हुआ है। नुकसान लाखों में है।
