देहरा में दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढहा

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर पंचायत देहरा के वार्ड नंबर चार में बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढह गया। हादसे से कुछ देर पहले ही परिवार को इसका आभास होने से सभी घर से बाहर निकल गए। इससे सारा परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि घर का सारा सामान मलबे में दब गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे भारी बारिश से वार्ड नंबर चार में स्थित विनोद कुमार का घर ढह गया। वीरवार को एसडीएम देहरा ने मौके का दौरा किया और परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और पार्षद संजय शर्मा का कहना है कि मकान ढहने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

Related posts