जंगल में पशु चराने गई महिला की मौत

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जंगल में पशु चराने गई एक महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार राम प्यारी (53) पत्नी स्वर्गीय प्यार चंद निवासी अप्पर परागपुर वीरवार को पशु चराने गई थी। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी देर तक ढूंढने पर मृतका घने घास के बीच गिरी हुई मिली। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि महिला की मौतसर्पदंश या हृदयाघात से हुई होगी। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts