भूस्खलन से स्टेट हाईवे का 40 मीटर हिस्सा बहा

लंज (कांगड़ा)। रानीताल-32 मील स्टेट हाईवे पर लंज के पास गांव फेरा में सड़क का 40 मीटर हिस्सा बह गया है। इसके चलते सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कभी भी बंद हो सकती है। जानकारी के अनुसार सीएमडब्लयू डंगों का निर्माण कर रहा है। लेकिन भारी भूस्खलन की वजह से लगभग सभी डंगे गज खड्ड में समा चुके हैं। और बारिश होने पर रानीताल-32 मील हाईवे पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे लंज क्षेत्र का संपर्क हारचक्कियां व अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह से कट सकता है। इसी तरह लपियाणा के पास भी विभाग द्वारा लगाए जा रहे डंगे भूस्खलन की वजह से पूरी तरह से बह गए हैं। यहां पर भी विभाग को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। पीसी बंधन एक्सईएन सीएमडब्लयू धर्मशालाने कहा कि बरसात थमने के बाद ही क्षतिग्रस्त सड़क-मार्ग को ठीक किया जा सकता है।

Related posts