आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपत्ति का लंदन का गवाह अदालत में नहीं हो पाया पेश

आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपत्ति का लंदन का गवाह अदालत में नहीं हो पाया पेश

गाजियाबाद: लंदन का एक डीएनए विशेषज्ञ आज यहां आरुषि-हेमराज हत्याकांड में विशेष सीबीआई अदालत में पेश नहीं हो पाया। उसे कल अदालत में बचाव पक्ष के गवाह के रूप में पेश होना था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्याम लाल ने इस डीएनए विशेषज्ञ का बयान दर्ज करने के लिए अगली सुनवाई की तारीख 22 अगस्त तय की। अपनी बेटी आरुषि एवं नौकर हेमराज की हत्या को लेकर अदालती सुनवाई का सामना कर रहे राजेश और नुपुर तलवार ने डीएनए विशेषज्ञ डॉ. एंड्री सेमीखोडस्की को अपना गवाह बनाया है।

वह सीबीआई द्वारा इस दंतचिकित्सक दंपत्ति को प्रदान किए गए फोरेंसिक दस्तावेजों पर अदालत में अपनी राय रखेंगे। इसी बीच वकील हड़ताल पर चले गए जिससे अन्य अदालतों में सुनवाई नहीं हो पाई। जिला बार एसोसिएशन 16-20 अगस्त के दौरान हड़ताल कर रहा है। उसकी मांग है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ पश्चिम उत्तर प्रदेश में बनाई जाए। जिला की विभिन्न अदालतों में कल भी कामकाज प्रभावित रहेगा।

Related posts