फिलीपींस में जहाज डूबा, 13 मरे

फिलीपींस में जहाज डूबा, 13 मरे

मनीला: फिलीपींस में आज एक यात्री जहाज के माल वाहक जहाज से टकराने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों घायल हो गए।

देश के तटरक्षक बल के प्रवक्ता कमांडर अरमांद बालीलो ने यहां बताया कि यात्री जहाज में 700 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 690 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी तक 13 शव मिले हैं।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद यात्री जहाज डूब गया है। अनेक यात्रियों को समुद्र से उठाया गया। यह यात्री जहाज तट के नजदीक डूबा है। इसलिए यात्रियों को बचाने में आसानी हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts