तालाबंदी कर कर्मचारियों को बंधक बनाया

कपकोट। तहसील मुख्यालय सहित समूचे क्षेत्र में एक सप्ताह से अनियमित बिजली कटौती हो रही है। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अवर अभियंता कार्यालय में तालाबंदी कर दी और दो घंटे तक कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा।
मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार की सुबह बिजली विभाग के अवर अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी के साथ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को भी दो घ्ंाटे तक बंधक बनाए रखा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 15 दिन से समूचे क्षेत्र में तीन से 16 घंटे की कटौती हो रही है। विभागीय कर्मचारी समस्या समाधान को तैयार नहीं हैं। रात को कटौती अधिक हो रही है। बाद में विभाग के अधिशासी अभियंता ने कार्यकर्ताओं को फोन पर 12 घंटे में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बंधक कर्मचारियों को छोड़ा। इस मौके पर मुन्ना कपकोटी, लाल सिंह टाकुली, महिपाल सिंह, महिमन कपकोटी, गोविंद कपकोटी, नारायण गोला, गणेश पांडे, राजू दानू, भगवान कपकोटी, खुशाल धामी आदि शामिल थे।

Related posts