सड़क तक पहुंचने को नाप रहे लंबी पैदल दूरी

पौडी। बरसात के कारण गढ़वाल मंडल में 321 सड़कों पर यातायात का पहिया जाम पड़ा है। ऐसे में लोेगों को रोड हैड तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
मंडल में बरसात से सड़कों को काफी नुकसान हो रहा है। एक ओर विभाग सड़कों को चालू कर रहा है तो दूसरी तरफ बरसात से अन्य सड़कें बंद होती जा रही हैं। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। जरूरी सामान और रसद भी खुद ढोकर ले जाना पड़ रहा है। पौड़ी जिले में थलीसैण-चौरीखाल चिपलघाट मार्ग अभी सुचारु नहीं हुआ है। 321 सड़कें अभी बंद हैं, जिनमें सर्वाधिक 115 सड़कें टिहरी जिले की हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में 32, चमोली में 67, रुद्रप्रयाग में 25, देहरादून में 32, पौड़ी में 39 और हरिद्वार में 11सड़कें बंद हैं।

अभी लगेगा समय
मंडल में बंद सड़कों खोलने हेतु कार्य चल रहा है। बंद सड़कों में ज्यादातर लिंक सड़कें हैं। थलीसैण-चौरीखाल-चिपलघाट सड़क खुलने में अभी दो तीन दिन लगेंगे। बरसात शुरू होने से बंद सड़कों की संख्या बढ़ जा रही है। – आरपी भट्ट मुख्य अभियंता लोनिवि गढ़वाल मंडल पौड़ी।

Related posts