
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने शहर के जगदंबा कालोनी में सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
अधिकारियों के साथ जगदंबा कालोनी पहुंचे विधायक के सामने लोगों ने जोगियाधारा से जगदंबा कालोनी के लिए सड़क बनाने का मुद्दा रखा। लोनिवि के अधिकारियों ने धन की कमी होने की बात कही। इस पर विधायक ने सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए लोनिवि के ईई बदलू राम को हर हाल में अक्तूबर माह से सड़क निर्माण का काम शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने बिजली, पालिका, पेयजल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों से सड़क निर्माण में अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने को कहा।
एसडीएम नरेश दुर्गा पाल ने प्रस्तावित सड़क में अतिक्रमण चिह्नित करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भ्रमण में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, सभासद दिनेश सौन, कैलाश नाथ, प्रेम सिंह बिष्ट, महिमन जोशी, जयभान सिंह, दिगर देव मौजूद थे।
