युद्घवीर हत्याकांड पर सड़कों पर उतरी भाजपा

गढ़वाल। काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत की हत्या की सीबीआई जांच कराने की लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। इस दौरान कहीं हरक सिंह रावत का तो कहीं राज्य सरकार को पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले में सरकार पर जांच को प्रभावित कराने का प्रयास कर रही है।
पौड़ी में जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत का पुतला फूंका और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की। पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, जिला मंत्री मुकेश रावत, भारत भूषण कुकरेती अनिल कुमार, दलवीर नेगी, संजय बलूनी, कमला रावत आदि मौजूद थे।
गोपेश्वर में जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। जबकि कर्णप्रयाग में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला बिष्ट, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश मैखुरी आदि के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका गया।
नई टिहरी में प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण में सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने सरकार का पुतला फूंका। रुद्रप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयाें ने सरकार के विभिन्न घोटालाें की सीबीआई जांच कराने और उनमे संलिप्त मंत्री-विधायकाें की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मीडिया प्रभारी विक्रम कंडारी आदि शामिल थे।

युद्घवीर के गृहक्षेत्र में हरक सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
जखोली। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर हत्याकांड को लेकर उनके गृह क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
जखोली में भाकपा नेता दीपक भट्ट के नेतृत्व में लोगाें ने काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि इस हत्याकांड में हरक सिंह रावत की भूमिका भी संदिग्ध है। उनके प्रभव के कारण मंत्री होने के कारण जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच जरूरी है ताकिसभी आरोपियाें की गिरफ्तारी हो सके।
प्रदर्शन करने वालाें में विजेंद्र भंडारी, सत्य प्रसाद भट्ट, चंद्र सिंह नेगी, महावीर पंवार, महावीर भंडारी, मोलाराम ममगाईं, उमेद सिंह, रणवीर सिंह और बृजेश सकलानी समेत कई लोग शामिल थे।

Related posts