मकानों में नंबर प्लेट लगाने के नाम पर वसूली

काशीपुर। नगर पालिका के समय किसी व्यक्ति को मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का ठेका दिया गया था। लेकिन ठेकेदार ठेके की रकम जमा कराए बगैर मकानों पर नंबर प्लेट लगाकर प्रति प्लेट 10 रुपयों की वसूली कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि ठेके की कोई रकम जमा नहीं की गई है। इससे बड़ी कमी यह है कि तब नगर पालिका ने मकानों पर नंबर डालने के लिए कोई गाइड लाइन जारी नहीं की थी। जबकि नंबर प्लेट में नगर पालिका द्वारा जारी हाउस नंबर नहीं लिखा जा रहा है। नंबर प्लेट लगाने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह तो प्रत्येक वार्ड के मकानों में एक सिरे से अपनी मर्जी से नंबर डाल रहे हैं।
कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम का गठन होने से पहले नगर पालिका ने ही किसी व्यक्ति को हाउस नंबर प्लेट लगाने का काम दिया था। परंतु मकानों के नंबर किस आधार पर लिखे जाएंगे इसके लिए कोई गाइड लाइन या हाउस नंबर नहीं दिए गए।

Related posts