सार्वजनिक स्थलों पर चला चेकिंग अभियान

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस अलर्ट हो गई है। इस दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड ने शहर के होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग अभियान चलाया।
बुधवार को एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सीओ रेनू लोहनी के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड ने रोडवेज स्टेशन में जहां बसोें में यात्रियों का सामान चेक किया। वहीं गांधी पार्क, मुख्य बाजार में जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सिनेमा हॉल, होटल, ढाबों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने होटल प्रबंधकों को बगैर आईडी के ही किसी भी व्यक्ति को कमरा न उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल, एसएसआई विक्रम राठौर, बम निरोधक दस्ते के इंचार्ज राकेश सिंह बिष्ट, आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज मनीष खत्री, आवास विकास चौकी इंचार्ज केजी मठपाल आदि थे।

Related posts