मनमोहन ने मोदी पर साधा निशाना!

मनमोहन ने मोदी पर साधा निशाना!

नई दिल्ली: भाजपा नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज आगाह किया कि तंग और सांप्रदायिक ख्याल लोकतंत्र और देश को कमजोर करेंगे और ऐसे ख्यालों को पनपने से रोकना चाहिए ।

लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार दसवां भाषण कर रहे सिंह ने कहा, ‘‘एक आधुनिक प्रगतिशील और धर्म निरपेक्ष देश में तंग और सांप्रदायिक ख्यालों की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती । ऐसी सोच हमारे समाज को बांटती है और हमारे लोकतंत्र को कमजोर करती है । हमें इसे रोकना होगा ।’’

करीब 30 मिनट के भाषण में सिंह ने मोदी को लेकर कोई सीधी बात नहीं की लेकिन शायद उनका इशारा गुजरात के मुख्यमंत्री की ही ओर था । प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपनी संस्कृति की उन परंपराओं को मजबूत करना होगा, जो हमें अन्य विचारधाराओं के प्रति सहनशील होना और उनका सम्मान करना सिखाती हैं । मैं आज सभी राजनीतिक दलों, समाज के सभी वगो’ और आम जनता से इस दिशा में प्रयास की अपील करता हूं ।’’सिंह ने कहा कि 2012 में और इस साल कुछ चिन्ताजनक सांप्रदायिक घटनाओं के बावजूद सांप्रदायिक सद्भाव के लिहाज से पिछले नौ साल अच्छे रहे ।

Related posts