एक पद पर तीन साल से तैनाती, चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी

नई दिल्ली । एक ही पद, विभाग या जगह पर तीन साल या इससे ज्यादा समय तक तैनात कर्मचारियों या अधिकारियों की आगामी चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दिल्ली पुलिस समेत सभी विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक सभी विभागों से चुनाव में ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। निर्वाचन कार्यालय ने यह साफ कर दिया है कि विभाग ऐसे लोगों की नाम सूची में नहीं भेजे जो एक ही जगह पर तीन साल या उससे ज्यादा समय से तैनात हैं। अगर कोई विभाग ऐसे कर्मचारियों/ अधिकारियों की सूची भेजी जाती है तो उसका मौजूदा जगह से ट्रांसफर कर दिया जाने का निर्देश दिया गया है। अहम है कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 11,915 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि चुनाव कार्यों में सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर 75 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव
– 11,915 पोलिंग स्टेशन
– 75,000 कर्मचारियों की तैनाती (सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर)

Related posts