वल्लभ कालेज में बहुकोणीय मुकाबला

मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में इस बार अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष दोनों ही मुख्य पदों पर बहुकोणीय मुकाबला होगा। बुधवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवाराें की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष दोनों ही मुख्य पदाें पर एक-एक आजाद उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है। हालांकि, कड़ा मुकाबला अभाविप, एनएसयूआई तथा एसएफआई के बीच ही होने के आसार हैं। अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों पर आजाद उम्मीदवाराें ने भी चुनौती पेश की है। जिससे दोनों ही मुख्य पदों पर अब चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को सचिव तथा सहसचिव पद से एक-एक नामांकन पत्र वापस लिए गए। जिसमें सचिव पद से प्रिया गुलेरिया तथा सहसचिव पद से पंकज ने अपने नामांकन वापस लिए। मंडी कालेज में कुल चार नामांकन पत्र वापस लिए गए। इसमें दो अन्य नामांकन पत्र बीए प्रथम वर्ष कक्षा प्रतिनिधि से जितेंद्र कुमार तथा निशांत राणा ने वापस लिए हैं। बीए प्रथम वर्ष में अब सीआर पद के लिए मुकाबला 10 से घटकर 8 उम्मीदवाराें के बीच, जबकि सचिव तथा सहसचिव पद पर तिकोणीय मुकाबला रह गया है।

संगठन अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव
एसएफआई कमलजीत गायत्री देवी ललित कुमार अजय कुमार
अभाविप पंकज तलवार गीतांजलि पंकज कुमार तरुण ठाकुर
एनएसयूआई नरेंद्र कुमार उमेश शर्मा कोमल गुलेरिया डिंपल शर्मा
आजाद पंकज कुमार गीतांजलि ठाकुर — —

17 से 22 साल तक के छात्र ही योग्य
अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर डीपी पठानिया ने बताया कि महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन संविधान के अनुसार स्नातक स्तर तक 17 से 22 साल तक के छात्र ही मतदान के लिए योग्य हैं। स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

Related posts