
मंडी। डीएवी स्कूल की शहरी शाखा मंडी में 66 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हाथों में तिरंगा फहराते हुए देश भक्ति में लीन नौनिहालों का जज्बा देखते हुए बन रहा था। कार्यक्रम में स्कूूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं और वंदेमातरम के नारे लगाए।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उधर, डीएवी स्कूल लोअर शाखा खलियार में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर बच्चों ने देश को आजाद करने में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बच्चों को देश प्रेम से अवगत करवाया
