
मंडी। 66वां राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर बुधवार को ग्राउंड में पुलिस जवानों ने परेड की जमकर रिहर्सल की। साथ ही जिले के कार्यकारी उपायुक्त गोपाल चंद और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड में समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने इस बार राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मंडी में आयोजित करने का फैसला लिया है। इस समारोह को यादगार और धूमधाम से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परेड के लिए पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड की टुकड़ियों ने बुधवार को ग्राउंड में रिहर्सल की। कार्यकारी उपायुक्त गोपाल चंद और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड में समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को मनाए जाने वाले समारोह में मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सांस्कृतिक दलों और स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विश्वकर्मी विकास सभा द्रंग की कमान राजेंद्र को
पधर (मंडी) हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा की राज्य कार्यकारिणी की अधिसूचना के अनुसार द्रंग खंड विश्वकर्मी विकास सभा की खंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन टेक चंद की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राजेंद्र कुमार को अध्यक्ष, हेम चंद्र और देवी राम को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह को महासचिव तथा तारा चंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष टेक सिंह ने बताया कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार सभा के हाउस में नवनियुक्त प्रधान और महासचिव द्वारा किया जाएगा।
