बारिश से हुए नुकसान की उपायुक्त को दी जानकारी

चंबा। जडेरा में बारिश से हुए नुकसान को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एससी, एसटी निगम के निदेशक विजय कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त संदीप कदम से मिला। विजय कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र की उपजाऊ भूमि, मकानों और बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। इसका मूल्यांकन और जायजा लेना अति आवश्यक है।
उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम से निवेदन किया कि जनहित में एक संयुक्त विभागीय एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की समिति का गठन किया जाए। साथ ही बारिश से हुए नुकसान का मूल्यांकन कर प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की जो उपजाऊ भूमि बारिश के कारण बह रही है उसे रोकने के लिए मनरेगा के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। पिछले दिनों भारी बारिश होने के कारण रजिंडू, परोथा, साहौ, पल्यूर, सिल्लाघ्राट, जडेरा, कैला, पलुंही, बरौर, सुंगल, सरोल, हरीपुर औरा राजुपरा में जमीन, खेतों एवं कई जगह मकानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम से आग्रह किया है कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए।

Related posts