
श्रीनगर। जीवीके कंपनी की ओर से डेढ़ वर्ष से वाहनों का भुगतान न करने पर ट्रक और टिपर एसोसिएशन ने कंपनी के सभी निर्माण कार्य बंद करा दिए। टिपर मालिक विजयंत सिंह निजवाला ने बताया कि कंपनी ने डेढ़ वर्ष से हमारे ट्रकों और अन्य वाहनों का भुगतान नहीं किया। कंपनी का कहना है कि काम कम होने की वजह से उन्हें अब ट्रकाें की डंपर की आवश्यकता नहीं है। ट्रक मालिकों से कंपनी ने अपने वाहन हटाने को कहा है। उन्होंने कंपनी से मांग की है कि कंपनी पहले क्षेत्र की सड़के ठीक करे साथ ही सभी वाहन मालिकों को प्रतिपूर्ति भत्ते के रूप में दो साल का अतिरिक्त भुगतान करे। कंपनी और ट्रक एसोसिएशन की तीन बार वार्ता होने पर भी कोई हल नहीं निकला तो काम बंद करा दिया गया।
