जयकोट में बारिश से दो मकान ढहे

धारचूला। यहां से करीब 31 किलोमीटर दूर जयकोट गांव में रातभर की बारिश से दो मकान ढह गए। प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शरण दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जयकोट के वीर सिंह और जयवीर सिंह का मकान मंगलवार को ढह गया। ग्राम प्रधान कमला और सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी तथा तत्काल मुआवजा देने की मांग की। फिलहाल इन दोनों परिवारों को पंचायत में शरण दी गई है।

Related posts