पुलिसकर्मी को भारी पड़ी महिला से छेड़खानी

चंपावत। पुलिस की वायरलैस शाखा में कार्यरत एक पुलिसकर्मी को महिला के साथ छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार देर सायं करीब साढ़े सात बजे वायरलैस शाखा में तैनात अखिलेश वर्मा ने कलक्ट्रेट रोड में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी, जिसकी जानकारी मिलने पर महिला के पति ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आरएस टोलिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस हिरासत में था और उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही थी।

Related posts