‘बाप’ का पोल-खोल अभियान आज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रत्याशियों के चयन में धांधली का आरोप लगाने के बाद भारतीय आम आदमी परिवार (बाप) बुधवार को पोल-खोल अभियान शुरू करने जा रहा है। ‘बाप’ का आरोप है कि दूसरों पर भ्रष्टाचार की गोली दागने वाली इस पार्टी ने कई तरह की वित्तीय गड़बड़ियां कर रखी हैं। आम लोगों को इसके बारे में कुछ भी नहीं पता। ‘बाप’ के नीरज कुमार का कहना है कि ‘आप’ को पहले अपने अंदर की भ्रष्टाचार रूपी गंदगी साफ करने के लिए अपने चुनाव निशान झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर वह इसमें नाकाम रहती है तो ‘बाप’ का वाइपर इसे साफ करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें पार्टी की कुछ औद्योगिक घरानों के साथ राजनीतिक दलों से वित्तीय मामलों में सांठगांठ के प्रमाण पेश किए जाएंगे।

Related posts