
शिमला। एचपी यूनिवर्सिटी में 17 को होने वाले एससीए चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। चार पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 20 ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इन्हें विवि की छंटनी कमेटी ने जांचा। सभी नामांकन सही पाए गए। एनएसयूआई ने ऐन वक्त पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को बदला है। इस पद पर अब मनोज कुमार के स्थान पर नरेंद्र नेगी को प्रत्याशी बनाया है।
कवरिंग प्रत्याशियों के रूप में आठ नामांकन पत्र भरे थे। कुल बीस नामांकन दाखिल हुए। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो और महासचिव पद पर तीन और संयुक्त सचिव पद पर एक छात्र नेता ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था। सबसे पहले एसएफआई ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद एबीवीपी और फिर एनएसयूआई के पैनल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छात्र संगठनों ने कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भी दाखिल किए थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भुवन सिंह ठाकुर और नवीन सकलानी के परचे कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर भरे थे। उपाध्यक्ष पद के लिए कामिनी और नागेश कुमार का नामांकन कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर भरा था। महासचिव पद पर बाबू राम, रजनीश कुमार और साक्षी शर्मा का नामांकन दायर हुआ था। संयुक्त सचिव पद के लिए शैलजा कुमारी का नामांकन कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर भरा गया है। इन सभी ने नाम वापस ले लिए हैं। विवि के डीएसडब्लयू प्रो एसएस चौहान ने बताया कि सभी छात्र संगठनों के प्रत्याशियों के नामांकन छंटनी में सही पाए गए। इसके बाद सभी संगठनों ने कवरिंग प्रत्याशियों के रूप में भरे नामांकन पत्र वापस ले लिए। अंतिम सूची जारी कर दी गई।
—–
आठ प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में नामांकन और छंटनी के बाद मंगलवार को ही छात्र संगठनों ने कवरिंग प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं। अब चुनाव में कौन किसके सामने हैं? यह तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है।
—
एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बदला
एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उपस्थिति पूरी न होने के कारण संगठन ने प्रत्याशी को बदल दिया। उपाध्यक्ष पद पर संगठन ने मनोज कुमार की बजाय नरेंद्र नेगी को प्रत्याशी बनाया है।
कौन किसके सामने
पद एबीवीपी एनएसयूआई एसएफआई
अध्यक्ष नवनीत कौशल अजय कुमार राजन हारटा
उपाध्यक्ष बाबूराम नरेंद्र नेगी गोपाल सिंह
महासचिव नवीन सकलानी सोहन सिंह पुंडीर पीयूष सेवल
संयुक्त सचिव प्रिया डोगरा जमशाद मोनिका
